मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 1, 2024 3:19 अपराह्न

printer

हॉकी इंडिया: झारखंड की सलीमा टेटे को बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया

हॉकी इंडिया के छठे वार्षिक पुरस्कार-2023 का आयोजन कल दिल्ली में किया गया। इसमें झारखंड की सलीमा टेटे को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सलीमा को हॉकी इंडिया की ओर से 25 लाख का चेक दिया गया। पुरुषों में हार्दिक सिंह को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाडी के रूप में सम्मानित किया गया। इस वर्ष हॉकी इंडिया की ओर से आठ श्रेणियों कुल 32 खिलाड़ियों को वार्षिक पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। सलीमा टेटे के अलावा झारखंड की दीपिका सोरेंग को अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (अंडर-21 महिला) के लिए असुंता लकड़ा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसके तहत हॉकी इंडिया की ओर से 10 लाख रुपये का चेक दिया गया। समारोह में ओलिंपयन निक्की प्रधान और संगीता को भी सम्मानित किया गया।