जनवरी 3, 2026 9:29 अपराह्न

printer

हैदराबाद में बटालियन कमांडर सहित 20 माओवादियों का आत्मसमर्पण

प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन की पीपुल्‍स लिब्रेशन गोरिल्‍ला आर्मी के बटालियन कमांडर सहित 20 माओवादियों ने हैदराबाद में तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

बटालियन कमांडर बदसे सुक्का उर्फ ​​देवा और तेलंगाना कमेटी के सदस्य कंकनला राजी रेड्डी के साथ 18 अन्य माओवादियों ने भी आत्मसमर्पण किया। उनके पास से अमरीकी कोल्ट राइफल, इजरायली टैवोर राइफल, एके-47, इंसास राइफल और एसएलआर राइफल सहित कुल 48 हथियार, भारी मात्रा में गोला-बारूद और 20 लाख तीस हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

श्री शिवधर रेड्डी ने कहा कि इस आत्मसमर्पण से सीपीआई माओवादियों का अंतिम गढ़ भी ढह गया है। पुनर्वास पैकेज के अंतर्गत पुलिस ने एक करोड़ 81 लाख 90 हजार रुपये देने की घोषणा की है। आत्‍मसमर्पण करने वाले प्रत्‍येक माओवादी को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए हैं।