मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 27, 2025 9:47 पूर्वाह्न

printer

हैदराबाद में आतिशबाजी के बाद लगी आग

हैदराबाद में कल रात हुसैन सागर झील में भारत माता महा आरती के दौरान आतिशबाजी के बाद आग लग गई। यह कार्यक्रम भारत माता फाउंडेशन ने आयोजित किया था।

 

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

 

बताया गया है कि कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद आतिशबाजी के कारण दो नौकाओं में आग लग गई। उस समय नौकाओं पर 15 लोग सवार थे। इन सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

 

एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।