दिसम्बर 3, 2024 1:09 अपराह्न

printer

हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल गठन को लेकर सरगर्मी तेज

हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल गठन को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच विचार मंथन का दौर जारी है। इस सिलसिले में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और राज्य के सभी 16 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी। बाद में श्री मीर ने पत्रकारों को बताया कि एक-दो दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जायेगा। गुलाम अहमद मीर ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस दिन मंत्रिमंडल विस्तार की तिथि तय करेंगे, उसके एक दिन पहले कांग्रेस की ओर से मंत्रियों की सूची सौंप दी जायेगी ।