हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में आज देशभर की कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, तमिलनाडू के उप मुख्यमंत्री उदय स्टालिन, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा दीपांकर भट्टाचार्य और मनीष सिसोदिया शामिल होंगें। साथ ही महबूबा मुफ्ती, उद्धव ठाकरे के भी आने की संभावना है।
इधर, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने समारोह में इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी आमंत्रित किया है।