मई 21, 2024 8:18 अपराह्न

printer

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी

उच्चतम न्यायालय में आज जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। इस मामले में अगली सुनवाई कल होगी ।  बता दें कि हेमंत सोरेन ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी और गठबंधन का प्रचार करने के लिए जमानत मांगी है। इससे पहले उनकी जमानत याचिका झारखंड उच्च न्यायालय से खारिज हो चुकी थी जिसे उन्होंने उच्चतम  न्यायालय में चुनौती दी है।