मई 8, 2025 12:49 अपराह्न

printer

हेनरी डुनेंट की जयंती पर आज मनाया जा रहा है विश्व रेड क्रॉस दिवस

रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट के संस्थापक हेनरी डुनेंट की जयंती पर आज विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है- मानवता को जीवित रखना। य‍ह दिवस उन लोगों के सम्मान में मनाया जाता है, जो दूसरों की पीड़ा को कम करने और उनकी गरिमा की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं।

 

इस अवसर पर नागालैंड में, रेड क्रॉस स्वयंसेवक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही हैं। राज्यपाल ला गणेशन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की नागालैंड शाखा कोहिमा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

 

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में, डॉ. रियो ने रेड क्रॉस स्वयंसेवकों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी करुणा, साहस और अटूट निष्पक्षता के साथ सेवा करते हैं।