रोटरी क्लब शिमला हिलक्वींस ने शिमला के समीप केल्टी में स्थित प्राथमिक पाठशाला में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री अनिरुद्ध सिंह थे। श्री अनुरुद्ध सिंह ने भी अपना बोन डेनिस्टी टेस्ट कराया।
शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश राणा ,दंत विशेषज्ञ डॉ. संदीप सौठा, बच्चों के विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सूद, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. के. के. जैन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. काजल सैनी ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट और बोन डेंसिटी टेस्ट के तकनीशियन ने भी अपनी सेवाओं द्वारा सहयोग किया।
शिविर में चार पंचायतों के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। शिविर में लोगों को मुफ्त दवाइयाँ वितरित की गईं। इसके अलावा, जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक्स और वॉकर भी प्रदान किए गए। ग्राम पंचायत बरमू और ग्राम पंचायत चेदी को ब्लड प्रेशर मशीन,आक्सीजन लेवल चेक करने की मशीन और वॉकर दिए।
श्री अनिरुद्ध सिंह ने रोटरी क्लब हिलक्वींस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर उन लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं, जो अस्पतालों तक पहुँचने में असमर्थ होते हैं।
अध्यक्ष, रोटेरियन माला सिंह ने बताया कि उनका क्लब शिमला और इसके आसपास के क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। उन्होंने कहा कि क्लब विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर देता है ताकि लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें। इस शिविर का ढाई सौ से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।