अक्टूबर 3, 2024 7:29 अपराह्न

printer

हिरयाणा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नूंह और महेंद्रगढ़ में की चुनावी जनसभाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज नूंह और महेंद्रगढ़ में जनसभाएं कीं। राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर संविधान बदलने और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की है। नूंह में उन्होंने कहा कि आज लड़ाई प्यार और नफरत के बीच है। उन्होंने भाजपा सरकार पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया।

 

इस बीच चुनाव से ठीक पहले भाजपा नेता अशोक तंवर एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर उन्‍हें कुमारी सैलजा से सिरसा में हार का सामना करना पड़ा था।