मौसम विभाग ने कल तक हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाक़ों में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ तूफान का अनुमान व्यक्त किया है। तटीय आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिन के दौरान कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर गर्मी और उमस की संभावना है।
News On AIR | मार्च 22, 2026 2:54 अपराह्न
हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी-तूफान का अनुमान: मौसम विभाग