सितम्बर 9, 2023 7:07 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand

printer

हिमालय दिवस पर उत्तराखंड में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम

आज हिमालय दिवस है। पहाड़ की प्रकृति को बचाने और बनाए रखने के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हिमालय एक पर्वत मात्र नहीं है, बल्कि हमारी सभ्यता का प्रतीक। उन्होंने कहा कि पानी, हवा और मिट्टी की आपूर्ति करने में हिमालय की अहम भूमिका है। श्री जोशी ने कहा कि राज्यभर में हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन व आपदाओं से पड़ रहे असर और इससे निपटने के उपायों पर मंथन किया जाना आवश्यक है।