जनवरी 28, 2026 2:06 अपराह्न

printer

हिमाचल से बिहार तक घने कोहरे का अलर्ट, मौसम विभाग का कल तक का अनुमान

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में कल तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो – तीन दिन तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में शीतलहर की भी संभावना है। पश्चिम बंगाल के गांगेय और सिक्किम में गरज और ओलावृष्टि का अनुमान है। उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज बिजली कडकने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में शनिवार तक तूफानी मौसम रहने की आशंका व्‍यक्‍त की गई है।