मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 16, 2025 1:55 अपराह्न

printer

हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, शिमला में रिकॉर्ड 141 मिमी वर्षा

हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून से काफी नुकसान हो रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटें में लगातार वर्षा हुई है। सबसे अधिक वर्षा राजधानी शिमला में 141 मिलीमीटर दर्ज हुई, जो अब तक की सबसे तेज वर्षा है जबकि कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां में 135 मिलीमीटर वर्षा हुई है। राज्य में विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने और भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में 3 राष्ट्रीय राजमार्ग और 650 अन्य संपर्क सड़कों पर यातायात अभी भी अवरुद्ध है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के छह जिलों- बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में आंधी चलने और बिजली के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला