सितम्बर 11, 2024 3:30 अपराह्न

printer

हिमाचल में नहीं कोई आर्थिक संकट विपक्ष बेवजह कर रहा हल्ला- सुंदर सिंह ठाकुर

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोई किसी तरह का आर्थिक संकट नहीं है उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को एक तारीख की जगह 5 तारीख को वेतन  मिला है। उन्होंने कहा की यह एक तरह का आर्थिक अनुशासन है और इसको लेकर मुख्यमंत्री महोदय ने सारे आंकड़े समझा दिए हैं । उन्होंने कहा कि विपक्ष बेवजह इस मामले को तूल दे रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व  की भाजपा सरकार के समय में जयराम ठाकुर ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले डुबाया है, जिससे आज प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई है और  आर्थिक डिसिप्लिन के लिए कुछ फैसले लिए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि विपक्ष बेवजह इसको तूल दे रहा है । उन्होंने कहा कि हिमाचल में कोई आर्थिक संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून सत्र 11 दिन चला और विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के अंदर भरोसा है तथा पिछली सरकार के वक्त में विपक्ष को सदन के अंदर बोलने का मौका नहीं दिया जाता था।