मई 30, 2024 8:45 पूर्वाह्न

printer

हिमाचल मंडी प्रोफाइल – देश का दूसरा सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र

 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से परिचय की श्रृंखला में, आज हम हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के विषय में जानकारी दे रहे हैं। मंडी को हिमाचल की राजनीति का केन्‍द्र माना जाता है और क्षेत्रफल की दृष्टि से यह देश का दूसरा सबसे बडा संसदीय क्षेत्र है। इसकी सीमा, चीन के कब्जे वाले तिब्बत और लेह-लद्दाख से लगती है। मंडी लोकसभा सीट में 17 विधानसभाएं है और इसमें 6 जिले मंडी, चंबा, कुल्‍लु, शिमला, किन्नौर, और लाहौल-स्पीति आते है। यहां कुल 13 लाख 77 हजार 173 मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 85 हजार आठ सौ 31 पुरुष और 6 लाख 78 हजार दो सौ चौबीस महिलाएं है। मंडी में इस बार 18 से 19 वर्ष के 47 हजार दो सौ 15 युवा पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।