मार्च 3, 2026 1:01 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे हिमाचल के सभी नागरिक सुरक्षित हैं: उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान

हिमाचल सरकार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने आश्वासन दिया कि पश्चिम एशिया में रह रहे हिमाचल के सभी नागरिक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के साथ निरंतर संपर्क में है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रभावित क्षेत्र में राज्य के कितने लोग मौजूद हैं। हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्थिति सामान्य होते ही भारत लौटने वालों को आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाएगी।