मार्च 21, 2026 9:58 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 54 हजार 928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। सरकार ने बजट को विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक संतुलन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। वहीं, विपक्ष ने इसे कमजोर, घाटे से भरा तथा वित्तीय संकट को और बढावा देने वाला बजट बताया है। बजट में वर्ष 2025-26 के लिए 8 दशमलव 3 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर, प्रति व्यक्ति आय दो लाख 83 हजार 626 रुपये और सकल घरेलू उत्पाद दो लाख 54 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बजट का उद्देश्य राज्य को आत्मनिर्भर, मजबूत और समृद्ध बनाना है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, परिवहन और पर्यटन क्षेत्रों में सुधार के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने प्राकृतिक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने कहा कि बजट में नौ हजार 668 करोड़ रुपये का घाटा है और यह पूरी तरह से निराशाजनक है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला