सितम्बर 22, 2024 3:19 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण इलाकों के लिए पानी की नई दरें तय कर दी

प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण इलाकों के लिए पानी की नई दरें तय कर दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हर महीने प्रति कुनैक्शन 100 रुपये बिल देना होगा। शहरी क्षेत्र में 0 से 20 किलो लीटर खपत पर 19 रुपए 30 पैसे के हिसाब से बिल देना होगा। जबकि 20 से 30 किलो लीटर पर 33 रुपये 28 पैसे प्रति किलो लीटर की दर से पानी का बिल आएगा। 30 किलो लीटर से ज्यादा इस्तेमाल पर 59 रुपये 90 पैसे प्रति किलो लीटर की दर से बिल आएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू और सरकारी पानी के कुनैक्शन के लिए 200 रुपये तय किए गए हैं। व्यावसायिक कुनैक्शन के लिए 500 रुपये देने होंगे। गैर घरेलू और गैर व्यावसायिक कुनैक्शन के लिए 2 हजार 500 रुपये देने होंगे। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला