अगस्त 4, 2025 7:48 पूर्वाह्न

printer

हिमाचल प्रदेश: शिमला सहित राज्‍य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित राज्‍य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर मानसूनी बारिश जारी है। लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्‍य में अब तक 28 जगहों पर बादल फटने, 53 स्‍थानों पर अचानक बाढ़ आने तथा 47 जगहों पर भूस्खलन की घटनाएँ दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ जिलों में भारी वर्षा और कई अन्‍य जिलों में अत्‍यधिक वर्षा के लिए ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 9 अगस्त तक राज्य में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है।