हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 23 व 24 सितंबर 2024 को भारत शाखा नई दिल्ली द्वारा आयोजित किए जा रहे 10 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र में भाग लेने के लिए रविवार 22 सितम्बर 2024 को हवाई मार्ग द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष 10वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र की मेजबानी नई दिल्ली में भारत संघ शाखा द्वारा की जा रही है। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्य विधान मण्डलों तथा विधान सभाओं के पीठासीन अधिकारी भाग ले रहे हैं। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र को 9 जोन में विभाजित किया गया है। हिमाचल प्रदेश को पंजाब हरियाणा दिल्ली तथा जम्मू कश्मीर राज्यों के साथ जोन दो में रखा गया है तथा कुलदीप पठानियां को इन राज्यों के संयोजक की जिम्मेवारी दी गई है।
कुलदीप पठानियां जहाँ इस सम्मेलन में कई सत्रों का संचालन करेंगे वहीं श्सत्तत एवं समावेशी विकास में विधायिका की भूमिका विषय पर अपना सम्बोधन भी देंगे। इस सम्मेलन में जहाँ लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे वहीं कई विभूतियाँ भी इस सम्मेलन का हिस्सा बनेंगी।
Site Admin | सितम्बर 21, 2024 4:45 अपराह्न
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 10वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेने के लिए 22 सितम्बर 2024 को नई दिल्ली जाएंगे
