अगस्त 26, 2024 10:30 पूर्वाह्न

printer

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र कल से होगा शुरू, विधान सभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

 
 
हिमाचल प्रदेश विधान सभा का मानसून सत्र कल 27 अगस्त से शुरू होगा और 9 सितंबर तक चलेगा। इस सत्र में कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र का शुभारंभ 27 अगस्त को सुबह 11 बजे विधानसभा के तीन पूर्व सदस्यों टेकचंद, नारायण सिंह स्वामी और दौलत राम चौधरी के निधन पर शोकोद्गार के साथ शुरू होगा। इस दौरान दो दिन गैर सरकारी दिवस होगा। विधानसभा को अभी तक कुल 842 प्रश्न विधायकों ने ऑनलाइन पूछे हैं। एक भी प्रश्न ऑफलाइन नहीं पूछा गया है। 601 तारांकित प्रश्न और 241 अतारांकित प्रश्न आए हैं। 
 
विधानसभा अध्यक्ष ने आज 12:15 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है।  बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, सदस्य सुखराम चौधरी और विनोद कुमार शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष सत्र के सुचारू संचालन और रचनात्मक सहयोग के लिए बैठक में दोनों दलों से आग्रह करेंगे।