अक्टूबर 1, 2024 4:12 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय अंडर 11 और अंडर 13 बैडमिंटन चैंपियनशिप का सेमीफाइनल मुकाबला सम्पन्न

हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय अंडर 11 और अंडर 13 बैडमिंटन चैंपियनशिप के आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में कांगड़ा के राजवीर, कांगड़ा के ही तक्ष, ऊना की तेजल, ऊना की निहारिका, कांगड़ा के आरिव और ऊना के तविश ने फाइनल में जगह बना ली है। इस प्रतियोगिता का आयोजन कुल्लू के ढालपुर स्थित खेल परिसर में किया जा रहा है।
 
 
प्रतियोगिता के चीफ रेफरी विजय धौटा व मैच कंट्रोलर पंकज शर्मा ने कहा कि लड़कों के अंडर 13 सेमीफाइनल मुकाबले में कांगड़ा के राजवीर सिंह ने हमीरपुर के अंशुल को जबकि कांगड़ा के ही तक्ष महाजन ने कांगड़ा के ही तन्मय को पराजित किया। लड़कियों के अंडर 13 मुकाबले में कल्लू की तेजल राजपूत ने ऊना की गुरबाणी को और ऊना की निहारिका चौधरी ने कांगड़ा की वंशिका सिंह पठानिया को पराजित किया।
 
 
लड़कियों के अंडर 11 सेमी फाइनल मुकाबले में पुणे की निहारिका चौधरी ने पुणे की ही कनिष्का को और कांगड़ा की आराध्य चौधरी ने कल्लू की दीपाली को पराजित किया जबकि लड़कों के अंदर 11 सेमीफाइनल मुकाबले में पुणे के प्रवेश ने पुणे के ही शुभम और कांगड़ा के आरिफ महाजन ने हमीरपुर के सानिध्य कपूर को पराजित किया।
 
 
लड़कियों के अंडर 11 सेमीफाइनल मुकाबले में शिमला की जीवा और ओजस्विनी ने कल्लू की अनिका और शुभांगी को पराजित किया। लड़कों के अंडर 11 क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कांगड़ा के आरिव महाजन और दर्श चौरसिया की जोड़ी ने सिरमौर के मृत्युंजय और श्रेयांश की जोड़ी को जबकि ऊना के अथर्व और तविश की जोड़ी ने मंडी के गौरवांश और सार्थक की जोड़ी को पराजित किया।
 
 
इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन और कुल्लू जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। हिमाचल बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव रमेश ठाकुर और प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पहली अक्टूबर को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे कुल्लू जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महासचिव जितेंद्र व एचपीबीए के उपाध्यक्ष विजय ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 13 और अंडर 11 आयु वर्गों में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मनाली होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने किया।
 
 
इससे पूर्व आज खेले गए अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अंडर 11 आयु वर्ग में निहारिका ने आराध्य को, कनिष्का ने ईशान को, दीपाली ने भव्या को, आराध्या ने आरुषि को, आरिव ने सार्थक को, सानिध्य ने श्रेयांश को, तविश ने गौरवांश को और शुभम ने विहान को पराजित किया।
 
 
अंडर 13 क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गुरवाणी ने आराध्य को, तेजल ने प्रिया को, वंशिका ने गीतिका को, निहारिका ने दीपाली को, तन्मय ने शुभ को, तक्ष ने मंडी के तक्षय को, अंशुल ने अंकित को और राजवीर ने देवांश को पराजित किया।