जनवरी 27, 2025 8:44 पूर्वाह्न

printer

हिमाचल प्रदेश, राजस्‍थान और पंजाब में आज शीतलहर जारी रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, राजस्‍थान और पंजाब में आज शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। उत्‍तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिन तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह पश्चिम हिमालय क्षेत्र के कुछ स्थानों में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।