हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन शहर मैकलोडगंज में तिब्बती निर्वासित समुदाय अपने नव वर्ष, लोसार के स्वागत की तैयारियों में जोर शोर से लगे हैं।
यह उत्सव 18 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा। तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा भी मैकलोडगंज पहुंच चुके हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर, तिब्बती समुदाय के सदस्य अपने घरों और मठों में खप्से नामक एक पारंपरिक व्यंजन तैयार करते हैं। लोसार त्योहार को अग्नि अश्व वर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।