मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 29, 2025 2:10 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश में वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, 34 लोगों की हो चुकी है मौत

 

हिमाचल प्रदेश में मानसून की वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य में वर्षा से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है और 74 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, 4 लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने 5 जुलाई तक राज्य में तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।