हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रूक-रूककर बारिश हो रही है। खराब मौसम के कारण आज राज्य के कई जिलों में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। बांधों का जलस्तर बढ़ने से नियमित रूप से पानी छोड़ा जा रहा है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कांगड़ा जिले में पोंग बांध से 65,846 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में वर्षा जनित घटनाओं में अब तक 276 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। भू-स्खलन की घटनाओं के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 359 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। वहीं, 550 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 132 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। राज्य में 25 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Site Admin | अगस्त 20, 2025 1:16 अपराह्न
हिमाचल प्रदेश में रुक-रुककर बारिश जारी, खराब मौसम के कारण कई जिलों में सभी शिक्षण संस्थान बंद
