मार्च 10, 2026 7:47 पूर्वाह्न

printer

हिमाचल प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश में भीषण लू चलने का अनुमान जताया है। गुजरात, कोंकण, गोवा, विदर्भ और राजस्थान में भी लू चलने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में दिन भर गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। इसके अलावा, मौसम विभाग ने लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। बिहार, झारखंड, केरल, माहे, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्र, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।