जुलाई 2, 2025 1:59 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश जारी, बाढ़ और भूस्खलन से 51 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में आज भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मॉनसून मौसम के दौरान अब तक राज्यभर में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 51 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं।