मार्च 9, 2026 1:59 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। गुजरात, राजस्थान और विदर्भ में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। अगले दो दिन के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू  कश्मीर, लद्दाख, केरल और पूर्वोत्‍तर भारत में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ  बारिश होने अनुमान है।