जनवरी 10, 2026 8:48 पूर्वाह्न

printer

हिमाचल प्रदेश: बस दुर्घटना पर राष्ट्रपति ,उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह दुर्घटना एक निजी बस के खाई में गिर जाने से हुई। दुर्घटना के समय बस सोलन से हरिपुरधर जा रही थी। बस में 66 यात्री सवार थे।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद मीडिया को बताया कि घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है और  दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।