कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी कम करने में असफल रहने का आरोप लगाया है। हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक चुनावी रैली में उन्होंने पिछले वर्ष की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। रैली को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किन्नौर, शिमला और रोहड़ू में रैलियां कीं। श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। श्री नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत लोगों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।