उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश ने देश की सशस्त्र सेनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने राज्य की समृद्ध परंपराओं, अद्वितीय लोक संस्कृति और आतिथ्य सत्कार की सराहना की। उपराष्ट्रपति आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
बाद में, उपराष्ट्रपति ने राज्य युद्ध स्मारक का दौरा किया और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों और घाटियों ने ऐसे वीर सैनिकों को जन्म दिया है जिनकी बहादुरी, वीरता और देशभक्ति ने देश को गौरवान्वित किया है।