तकनीकी विवि में इंजीनियरिंग दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में इंजीनियर दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तकनीकी विवि के कुलपति प्रो शशि कुमार धीमान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव ने अध्यक्षता की। कुलपति ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि तकनीक के इस दौर में समय के साथ अपने कौशल को जो विकसित करेगा, वहीं आगे बढ़ पाएगा। इसलिए कौशल को विकसित करने के लिए विद्यार्थियों को थ्यूरी की बजाए प्रयोग करने पर अधिक समय देना चाहिए, जिससे कौशल विकसित हो सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से भारत की प्राचीन सभ्यता में एक इंजीनियर की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।
Site Admin | सितम्बर 12, 2024 5:50 अपराह्न
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में इंजीनियर दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ