जनवरी 9, 2026 8:57 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बस दुर्घटना, 12 लोगों की मौत; प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की

हिमाचल प्रदेश में आज सिरमौर जिले के हरिपुर धार के पास एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से 12 लोगों की मौत हो गई और 33  घायल हो गए। यह बस सोलन से हरिपुर धार जा रही थी।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है। उन्‍होंने दुर्घटना में मृतको के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।