जून 29, 2025 8:53 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में मानसून ने दस्‍तक दे दी है

हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में मानसून ने दस्‍तक दे दी है। वहां पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। राज्य की प्रमुख नदियाँ और नाले उफान पर हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि नदियों पर बने बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, नदियों और नालों के पास न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला