हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय स्वास्थ्य संवाद सत्र को संबोधित किया। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में सम्पूर्ण परिवर्तन की घोषणा करते हुए कहा कि एक वर्ष में क्रांतिकारी बदलाव दिखाई देंगे। वहीं अगले तीन वर्षों में हिमाचल स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार अगले तीन वर्षों में स्वास्थ्य संस्थानों को विश्व स्तरीय उन्नत चिकित्सा प्रौद्योगिकी से लैस करने के लिए लगभग 3 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जेआईसीए के दूसरे चरण के अंतर्गत 1 हजार तीन सौ करोड़ रुपये की घोषणा भी की।