हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जो किन्नौर के प्रवास पर है आज सुबह उन्होंने कल्पा सर्केट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनी व सर्किट हाउस में एक देवदार का पौधारोपण किया । बाद में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किन्नौर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश में राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुसाइड पॉइंट देखने गए जहां उनके साथ जगत सिंह नेगी के साथ पूरा जिला प्रशासन के साथ उनकी पुत्री भी उनके साथ थी। वहां पर मुख्यमंत्री ने सुसाइड पॉइंट को बारीकी से देखा व किन्नर कैलाश जो कल्पा से सीधा दिखता है उसका मोबाइल कैमरे के माध्यम से दीदार किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कल्पा बालिका आश्रम निरीक्षण किया व बताया कि सरकार अनाथ बच्चों के साथ साथ विधवाओं के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवा रही है इसके अलावा मेडिकल की पढ़ाई लिखाई के लिए भी जो बच्चे अपनी मेहनत से पास करते हैं उनको भी पढ़ाई का फीस सरकार ही अदा करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जो सम्पदा है उसमें आप लोगों का भीं अधिकार है उन्होंने प्रत्येक बालिका को 25 हजार की राशि देने की भीं घोषणा की इसके साथ बच्चे को निशुल्क मे ट्रैक सूट देने की भी घोषणा की बाद में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किन्नौर के ऐतिहासिक गांव कल्पा का दौरा किया और कल्पा के बुद्ध मंदिर में दर्शन किया और वापस उड़नखटोला से शिमला वापस गए।