हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अनुरोध पर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश राज्य के राहत कोष में 10 करोड़ रुपए का दान दिया है। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लगातार मॉनसून बारिश के कारण होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दिल्ली सरकार से मदद मांगी थी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना से उन्हें गहरा दुख हुआ है और वे उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने देवभूमि की जनता को इस संकट में मदद करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में दिल्ली सरकार, हिमाचल प्रदेश की सरकार और जनता के साथ खड़ी है।
News On AIR | अक्टूबर 6, 2023 7:23 अपराह्न | दिल्ली - हिमाचल राहत कोष
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के अनुरोध पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य के राहत कोष में 10 करोड़ रुपए का दान दिया है
