मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घने कोहरे की आशंका जताई है। वही अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में हिमपात के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में भी ऐसी ही स्थिति की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटों में कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं, पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर से सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ तूफानी मौसम रहने की संभावना है।