जुलाई 31, 2025 10:06 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश के अनेक भागों में आज भी रुक-रुक कर मानसूनी वर्षा जारी है

हिमाचल प्रदेश के अनेक भागों में आज भी रुक-रुक कर मानसूनी वर्षा जारी है। कई इलाकों में भूस्खलन से 291 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने कल कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी वर्षा के संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। 6 अगस्त तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी वर्षा की संभावना भी व्‍यक्‍त की गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला