अगस्त 5, 2025 8:55 पूर्वाह्न

printer

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों मे मॉनसून की वर्षा जारी रहने से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों मे मॉनसून की वर्षा जारी रहने से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। सोलन जिले के कसोली में कल 80 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर और कांगडा जिलों में अत्‍यधिक तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हमीरपुर, मंडी और सिरमोर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।