मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 5, 2024 5:43 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश की चारों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई

हिमाचल प्रदेश की चारों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई। निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजीव भारद्वाज को 6 लाख 32 हजार 7 सौ 93 व कांग्रेस उम्मीदवार आनन्द शर्मा को 3 लाख 80 हजार 8 सौ 98 वोट मिले, जबकि 6 हजार 3 सौ 72 ने नोटा का बटन दबाया। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 6 लाख 7 हजार 68 व कांग्रेस के सतपाल रायजादा को 4 लाख 24 हजार 7 सौ 11 वोट मिले, जबकि 5 हजार 1 सौ 78 ने नोटा को चुना। मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत 5 लाख 37 हजार 22 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 4 लाख 62 हजार 2 सौ 67 वोट प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 5 हजार 6 सौ 45 ने नोटा का विकल्प चुना। वहीं शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सुरेश कश्यप को 5 लाख 19 हजार 7 सौ 48 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को 4 लाख 28 हजार 2 सौ 97 वोट मिले और 5 हजार 9 सौ 30 ने नोटा को चुना।