हिमाचल प्रदेश आज अपना 77वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 15 अप्रैल 1948 को इस पहाड़ी क्षेत्र की 30 छोटी बड़ी रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश राज्य अस्तित्व में आया था, जिसके बाद एक जुलाई 1956 को केंद्र शासित प्रदेश बना और 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।
हिमाचल दिवस का राज्यस्तरीय समारोह आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सादे लेकिन गरिमामय रूप से आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की और ध्वजारोहण किया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।