मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में 31 तारीख तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत में कल तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और पंजाब में कल तक शीतलहर की स्थिति का भी पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कल ठंडा दिन होने की संभावना व्यक्त की है।
इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज शाम 7 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 391 दर्ज किया गया।