अक्टूबर 20, 2024 12:11 अपराह्न

printer

हिमंत बिस्वा सरमा का दावा- एनडीए एक साथ चुनाव लड़ेगा और झारखंड में सरकार भी बनायेगा

झारखंड में भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि एनडीए एक साथ चुनाव लड़ेगा और झारखंड में सरकार भी बनायेगा। उन्होंने बताया कि लोजपा के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी चुनाव में एनडीए के पक्ष में प्रचार करेंगे। एनडीए एक साझा घोषणा पत्र लेकर जनता के पास जाएगा।

 

वहीं बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार सत्ता परिवर्तन होगा और झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी। लोग राज्य में सरकार बदलने के लिए चुनाव का इंतजार कर रहे थे। वहीं लोजपा के झारखंड प्रभारी अरूण भारती ने कहा कि एक दशक के बाद लोजपा झारखंड में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन के तहत पार्टी चतरा सीट से चुनाव लड़ रही है।