सितम्बर 19, 2024 8:26 अपराह्न

printer

हिमंता बिस्वा सरमा ने साहिबगंज और गिरिडीह मेंअमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज साहिबगंज और गिरिडीह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान साहिबगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर राज्य सरकार पर फिर हमला बोला।

 

श्री सरमा ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही संताल परगना में एनआरसी लागू किया जायेगा।