सितम्बर 24, 2024 8:07 अपराह्न

printer

हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर चुनाव को देखते हुए कई लोक लुभावन घोषणाएं करने का आरोप लगाया

भाजपा के प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर चुनाव को देखते हुए कई लोक लुभावन घोषणाएं करने का आरोप लगाया है। रांची में संवाददाताओं से बातचीत में श्री सरमा ने कहा कि अगर मौजूदा सरकार राज्य के लोगों को लेकर गंभीर थी तो उसे पहले ही मंइयां सम्मान जैसी योजनाएं लागू करनी चाहिए थीं।