असम के मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंता बिस्वा सरमा ने आज धनबाद के चंदनकियारी में भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब दो चरण का चुनाव होना है। अभी तक के रुझान से कहा जा सकता है कि इस बार 400 से अधिक सीट से मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे।
वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में झरिया स्थित जियलगोड़ा मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी समेत पूरे इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। शिवराज चौहान ने कहा कि झारखंड को जिस तरह से लूटा गया है, उससे मन गुस्से से भर जाता है।
साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य आज रांची में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित बाइक रैली में सम्मिलित हुए। उन्होने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए लोगों से समर्थन मांगा।
Site Admin | मई 22, 2024 7:54 अपराह्न
हिमंता बिस्वा सरमा ने धनबाद में भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया