शीघ्रलेखन और मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा हिन्दी और अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन की कौशल परीक्षा अपोरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में 26 मई, 2, 9 और 16 जून को आयोजित होने वाली थी। परीक्षाओं के पुनः आयोजन के संबंध में नई तिथि निर्धारित कर परीक्षार्थियों को मीडिया और परिषद की वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
Site Admin | मई 23, 2024 7:52 अपराह्न
हिन्दी और अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन की कौशल परीक्षा स्थगित