मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 14, 2024 7:55 अपराह्न | Hindi Diwas | UTTAR PRADESH NEWS

printer

हिंदी दिवस: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी दिवस की बधाई दी

आज हिंदी दिवस है। वर्ष उन्नीस सौ उनचास में आज ही के दिन भारत की संविधान सभा ने हिंदी को देश की औपचारिक भाषा का दर्जा दिया था। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग अलग कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी दिवस की बधाई दी है। लखनऊ स्थित हिंदी संस्थान में आज एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पीलीभीत में आयोजित गोष्ठी में हिन्दी को वैज्ञानिक भाषा बताया गया। मथुरा में काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। अमरोहा में आज विश्व हिंदी मंच के हिन्दी महोत्सव में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर केरल के राज्यपाल ने हिन्दी विश्व यात्रा और मैं पुस्तक का विमोचन किया और कई हिन्दी साहित्यकारों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अभिव्यक्ति के लिए भाषा महत्वपूर्ण होती है और हिन्दी भाषा बोलने वालों की तादाद अत्यधिक है। ऐसे में हिन्दी के महत्व को आसानी से समझा जा सकता है।